सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attack with blade for not standing in line at liquor shop in Bhatapara

शराब की दुकान पर खूनी खेल: लाइन में नहीं लगने पर हुआ विवाद, युवकों ने ब्लेड से हमला कर किया लहूलुहान

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 12 Feb 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भाटापारा जिले में देशी शराब की दुकान पर शराब खरीद रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान ब्लेड से हमले में एक शख्स घायल हो गया। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। 
 

Attack with blade for not standing in line at liquor shop in Bhatapara
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाटापारा के सिद्ध बाबा देशी शराब दुकान में शराब प्रेमी लाइन में लगकर शराब खरीद रहे थे। इसी दौरान दो लोग बिना लाइन के शराब खरीदने लगे। इस पर अन्य लोगों ने उन दोनों को मना किया तो उन्होंने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में एक शख्स घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

Trending Videos


भाटापारा शहर थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी से ने सिद्ध बाबा देशी शराब दुकान में ग्राम सुमा निवासी गोपाल वर्मा शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान अविनाश पात्रे और ओमप्रकाश गेंदले शराब खरीदने पहुंचे। ये दोनों बिना लाइन के शराब खरीदने लगे। इनसे लाइन से शराब खरीदने की बात कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अविनाश ने ब्लेड से गोपाल वर्मा पर वार कर दिया, जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपस्थित अन्य लोगों ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पहुंचकर घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां घायल गोपाल की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। वहीं, भाटापारा शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed