{"_id":"694e6f30ae5a51c2d202e134","slug":"dispute-between-teachers-and-the-head-of-the-institution-one-teacher-issues-suicide-ultimatum-in-balod-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद : शिक्षकों और संस्था प्रमुख के बीच विवाद, एक शिक्षक ने आत्महत्या का दिया अल्टीमेटम, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद : शिक्षकों और संस्था प्रमुख के बीच विवाद, एक शिक्षक ने आत्महत्या का दिया अल्टीमेटम, जानें मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले के डौंडीलोहारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा शिक्षक प्राचार्य के साथ काम नहीं करना चाह रहे, प्रशासन से लेकर मंत्री तक मामले की शिकायत हो चुकी है।
शिक्षकों और संस्था प्रमुख के बीच विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद जिले के डौंडीलोहारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा शिक्षक प्राचार्य के साथ काम नहीं करना चाह रहे, प्रशासन से लेकर मंत्री तक मामले की शिकायत हो चुकी है महिला शिक्षकों ने अभद्रता का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरे तरफ 22 एकड़ के कैंपस की सफाई बच्चों से कराने का आरोप शिक्षक लगा रहे है। दरअसल मामला तब गरमाने लगा जब शिक्षकों का पैसा संस्था प्रमुख द्वारा काट लिया गया शिक्षक कह रहे की प्रशासनिक अनुमति है शनिवार अवकाश की तो संस्था प्रमुख ने कहा कि मुझे अब तक कोई आदेश नहीं मिला है वहीं एक शिक्षक ने तो प्राचार्य के वजह से आत्महत्या तक कर लेने की बात कही।
Trending Videos
बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों और संस्था प्रमुख के बीच विवाद अब माने लगा है महीने के सभी शनिवार में टी की बात पर शिक्षा खड़े हुए हैं तो उनका वेतन प्राचार्य द्वारा काट लिया गया है जिसके भाग से उच्च स्तरीय पूरे मामले की शिकायत हुई है शिक्षकों का आरोप है कि वह इस प्रचार के साथ काम करना नहीं चाहते वह शिक्षकों को लगातार प्रताड़ित करते हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं को गाली गलौज के साथ संबोधित किया जाता है वहीं एक शिक्षक हुलेश कुमार टंडेल ने कहा कि यहां पर मशीनरी विषय जिसका सबसे बेहतरीन प्लेसमेंट हो रहा है जिंदल से लेकर नगरनार और अन्य जगहों पर बच्चे काम कर रहे हैं उस ट्रेड को ही संस्था प्रमुख ने बंद करने के लिए पत्र लिखा है, मैं और बच्चे तो बेरोजगार हो जायेंगे मैं तो आत्महत्या कर लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
CR खराब करने की धमकी
शिक्षक चंद्रकुमार देशमुख ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का हवाला देते हुए तीसरे और चौथे शनिवार को अवकाश में रहने संबंधित हमने संस्था प्रमुख को अवगत कराया था लेकिन उन्होंने गैर जरूरी समझते हुए नियमों के खिलाफ जाकर हमारा वेतन काट दिया वहीं संस्था प्रमुख से बात करो तो सियार खराब करने और बच्चों से जब काम करते हैं तो उनके टच में लाल स्याही से हस्ताक्षर करने जैसे मनमानी करते हुए सबको यहां पर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में सभी शनिवार अवकाश दिया जा रहा है तो हमारे यहां अलग नियम क्यों..? शिक्षक गुलाब कुर्रे ने बताया कि
प्राचार्य द्वारा बिना स्पष्टीकरण लिए पेमेंट काटने का आर्डर जारी किया गया जिसमें दो शनिवार का वेतन कांट दिया गया जिसके बाद से प्राचार्य से बात करने के बाद उन्होंने सीधे संचालक से बात करने की बात कही जबकि प्राचार्य के माध्यम से ही शिक्षक अपना पत्र भेज सकते हैं।
कैंपस की सफाई
22 एकड़ के कैंपस में ITI बना हुआ है जिसे लेकर प्राचार्य की मनमानी देखने को मिली है तो बच्चों से घांस की कटाई कराया गया जिसके बाद से यहां बच्चों के साथ कई बार बिच्छू डंक जैसी घटनाएं सामने आ रही है वहीं लोक निर्माण विभाग के भवन को बिना जानकारी के तोड़ फोड़ किया गया है और बच्चों को काम कराया जाता है शिक्षकों ने बताया कि हमारे यहां मेशन का कोई ट्रेड नहीं है लेकिन गहन कर मेंशन का काम बच्चों से कराते हुए पूरा टायलेट तैयार कर लिया गया एवज में मजदूरी का पैसा भी निकाला गया है।
महिलाओं ने बताई पीड़ा
महिला शिक्षक निर्मला गायकवाड़ ने कहा कि यहां काम कर पाने में अक्षम हैं और प्राचार्य द्वारा "कुतिया" जैसे शब्दों का उपयोग किया जाता है, समय ऊंच नीच होने पर नौकरी छोड़ दो ऐसा कहा जाता है, वहीं बच्चे की तबियत खराब होने पर छुट्टी मारने पर प्राचार्य द्वारा बच्चा मेरे लिए पैदा किए हो क्या ऐसा कहा जाता है वहीं एक शिक्षिका सिंपा वर्मा ने बताया कि मैं शिक्षिका हूं लेकिन एक दिन मुझे लेट हो गया तो उसने मेरे ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति हुई है तो उन्हें कुछ करना नहीं आता मुफ्त की नौकरी मिली है इसलिए काम धाम नहीं समझते बच्चे पैदा किए हैं तो हमसे पूछ कर थोड़ी पैदा किए हैं काम में ध्यान देना चाहिए जिससे मैं काफी मानसिक प्रताड़ित महसूस कर रही हूं।
आरोप निराधार, मेरे पास कोई आदेश नहीं
प्राचार्य आर के कुर्रे ने बताया कि यहां पर शिक्षकों द्वारा आरोप लगाया गया वह पूरी तरह गलत है मेरे पास शनिवार अवकाश को लेकर किसी तरह का कोई लिखित आदेश नहीं है मैं हमेशा शिक्षकों का सहयोग करना चाहता हूं वहीं उन्होंने कहा कि मैं महिला प्रशिक्षण संस्थान में भी काम किया है महिलाएं आज मुझ पर या आप लग रही है मुझे अच्छा नहीं लग रहा है मैं बस काम करने के लिए बोलता हूं और कुछ नहीं।