{"_id":"68da4879386b2031b407084e","slug":"land-purchase-and-sale-scam-exposed-fir-registered-against-five-accused-in-balod-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर हुए घोटाले का पर्दाफाश, पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर हुए घोटाले का पर्दाफाश, पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर हुए बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जमीन घोटाले का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर हुए बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में परसराम साहू (अचानकपुर), अश्वनी डड़सेना (अंगारी), तरुण पाटिल (भोथली, अमलेश्वर), जगतराम साहू और लेखराम नेताम (ढौर, सेलूद) शामिल हैं। सभी पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की अवैध रजिस्ट्री करवाने का आरोप है।
Trending Videos
एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई में अश्वनी डड़सेना को गिरफ्तार किया है। वह ग्राम अंगारी की सरपंच और जिला सरपंच संघ की उपाध्यक्ष ममता डड़सेना का पति है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित की हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।आपराधिक पृष्ठभूमि और संगठित गिरोह का खुलासाजांच में सामने आया है कि ये आरोपी लंबे समय से संगठित होकर लोगों को ठगने की गतिविधियों में शामिल हैं। परसराम साहू, अश्वनी डड़सेना और तरुण पाटिल के खिलाफ पहले भी अमलेश्वर, पाटन और भिलाई नगर थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, एससी-एसटी एक्ट उल्लंघन जैसे गंभीर अपराध दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी डड़सेना और परसराम साहू को कुख्यात जमीन दलाल के रूप में जाना जाता है। आरोप है कि इन्होंने मिलकर कई बार भोले-भाले लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश की। कई पीड़ितों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बालोद ने साफ कहा है कि जालसाजी व धोखाधड़ी के मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अश्वनी डड़सेना और उसके परिवार पर पहले भी ठगी से जुड़ी शिकायतें आ चुकी हैं। यहां तक कि उसने अपने ही रिश्तेदारों को भी निशाना बनाया है। आरोप है कि वह लोगों को डराने-धमकाने के लिए खुद को राष्ट्रीय स्तर का अपराधी बताता था।
