सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Protest on PM Modi birthday Yuvajana Congress takes out unemployment tableau in Balod

बालोद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शन, युकां ने निकाली बेरोजगारी झांकी, हाथों में कटोरा लेकर जताया विरोध

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Sep 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर झांकी निकालकर हाथों में कटोरा और गले में फंदा डाल शहर की सड़कों पर रैली निकाली।

Protest on PM Modi birthday Yuvajana Congress takes out unemployment tableau in Balod
युकां ने निकाली बेरोजगारी झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बालोद जिले में युवा कांग्रेस ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर झांकी निकालकर हाथों में कटोरा और गले में फंदा डाल शहर की सड़कों पर रैली निकाली। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया, बल्कि युवाओं को बेरोजगारी और निराशा का सामना करना पड़ा है।

Trending Videos


कटोरा और फंदे के जरिए विरोध
कांग्रेस भवन से निकाली गई इस झांकी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर भीख मांगते नजर आए। हाथ में कटोरा लिए ये कार्यकर्ता बेरोजगारी की मार का प्रतीक प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गले में रस्सी का फंदा डालकर बेरोजगारों की निराशाजनक हालत को दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के तीखे बयान
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आंचल प्रकाश साहू ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज वह वादा खोखला साबित हुआ है। रोजगार के बजाय देश का युवा आज हताश और निराश हो रहा है।

शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नौकरी देने के बजाय उनके हाथों में कटोरा पकड़ा दिया है। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने की जगह उन्हें सांप्रदायिक मुद्दों में उलझा दिया। पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री रिटायरमेंट ले लें क्योंकि युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

जनता तक संदेश
युवा कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए जनता को यह संदेश देने की कोशिश की कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती रही है, लेकिन रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर विफल रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब युवा कटोरा नहीं, बल्कि रोजगार चाहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed