{"_id":"68df46a8939219c51b0063f6","slug":"woman-murdered-in-dallirajhara-balod-police-investigating-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Murder: घर में बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का खून से लथपथ शव, देवर पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Murder: घर में बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का खून से लथपथ शव, देवर पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार
बालोद जिले के दल्लीराजहरा में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति सेमरे के रूप में हुई है
Balod Murder
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद जिले के दल्लीराजहरा में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ही घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय प्रीति सेमरे के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर के पद पर कार्यरत थीं।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, प्रीति सेमरे 100 बिस्तर अस्पताल, दल्लीराजहरा में पदस्थ थीं। पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और जुलाई 2024 से उन्होंने अस्पताल में जॉइन किया था। मंगलवार को ही वे ड्यूटी पर आई थीं। गुरुवार देर रात उनका शव घर से खून से लथपथ अवस्था में मिला। घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर हत्या का आरोप
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर अमन सेमरे को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि वारदात का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है। पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा।
