Bhatapara: तरेंगा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, विधायक इंद्र साव ने मां महामाया को नवाया शीश
विधायक इंद्र साव ने महामाया देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। विधायक इंद्र साव ने कहा कि चैत्र मास का प्रारंभ हिन्दू नववर्ष के रूप में होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तरेंगा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाटापारा विधायक इंद्र साव ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। उन्होंने महामाया देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। विधायक इंद्र साव ने कहा कि चैत्र मास का प्रारंभ हिन्दू नववर्ष के रूप में होता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी दिन से शक्ति उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू होता है, जिसे पूरे देश और प्रदेश में श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और विश्वास के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शीतला, मां दंतेश्वरी, मां महामाया, मां मावली माता, मां बम्लेश्वरी, मां कंकाली, मां बिलईमाता और मां चंद्रहासिनी जैसे देवी स्वरूपों में हमारी गहरी आस्था है। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है।
देवी आराधना से सामाजिक समरसता, ऊर्जा और आंतरिक चेतना का संचार होता है। इसी भाव के साथ विधायक इंद्र साव ने ग्राम तरेंगा में आयोजित इस भव्य शोभा यात्रा में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।