फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   A moving vehicle caught fire on the road in Bhatapara

Bhatapara Fire: बीच सड़क धू-धूकर जली वैन, मचा हड़कंप; दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

Sat, 14 Jun 2025 11:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
A moving vehicle caught fire on the road in Bhatapara
वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वैन चल रही थी और अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक ठहर गया और वाहन चालक अपने-अपने स्थान पर रुक गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की सहायता ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वैन को अज्ञात बताया है और घटनास्थल पर वाहन चालक भी मौजूद नहीं था। घटना शहर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और वैन मालिक एवं चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed