{"_id":"67f67aaddc8b719b2607be9a","slug":"accused-arrested-for-blackmailing-and-sending-obscene-messages-to-women-in-two-separate-cases-in-bhatapara-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं को ब्लैकमेल और अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं को ब्लैकमेल और अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:18 PM IST
सार
भाटापारा शहर एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र में महिलाओं को ब्लैकमेल करने और अश्लील सामग्री भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा शहर एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र में महिलाओं को ब्लैकमेल करने और अश्लील सामग्री भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पहला मामला
थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम टिकुलिया निवासी दीपांशु वर्मा (20 वर्ष) ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के एवज में युवती से ₹6000 की मांग की और अकेले मिलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने तत्काल आईटी एक्ट की धारा 67ए एवं बीएनएस की धारा 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से वीडियो वायरल करने की धमकी देने और पैसे की मांग करने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 09.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
दूसरी घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने 17 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जनवरी से 17 मार्च 2025 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से उसे लगातार अश्लील मैसेज, फोटो और कॉल कर परेशान किया।
थाना भाटापारा शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 78(2), 79 एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु देवदास उर्फ आकाश (26 वर्ष), निवासी वीर नारायण सिंह वार्ड, भाटापारा को हिरासत में लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसे 08 अप्रैल 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस का सख्त संदेश
भाटापारा पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के प्रति साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।