{"_id":"67ed2aa12f30a192170962b8","slug":"balodabazar-bhatapara-case-of-theft-at-ambuja-cement-plant-two-accused-arrested-in-balodabazar-bhatapara-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar Bhatapara: अंबुजा सीमेंट संयंत्र में चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar Bhatapara: अंबुजा सीमेंट संयंत्र में चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Apr 2025 05:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:46 PM IST
सार
बलौदाबाजार-भाटापारा थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अंबुजा सीमेंट संयंत्र से एल्युमिनियम प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अंबुजा सीमेंट संयंत्र से एल्युमिनियम प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बोलेरो वाहन की बोनट के अंदर चोरी किया गया सामान छुपाया था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25-30 किलोग्राम एस.एस. प्लेट (कीमत ₹5000) बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी की पूरी घटना
घटना 31 मार्च 2025 की है, जब संयंत्र के मुख्य गेट पार्किंग पर तैनात गार्ड ने देखा कि आरोपी छत्रपाल बोलेरो वाहन (क्रमांक CG04 PL 7775) के बोनट में एल्युमिनियम का एस.एस. प्लेट छुपाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। गार्ड ने तुरंत इस पर संदेह जताते हुए जांच की, जिससे चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और कबूलनामा
पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि संयंत्र के सुपरवाइजर मुदस्सर हुसैन के कहने पर वह चोरी किया हुआ सामान उसके घर पहुंचाने जा रहा था। आरोपियों के पास से चोरी किया गया एल्युमिनियम प्लेट और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी:
1. छत्रपाल निराला (27 वर्ष) – निवासी ग्राम बेलमुडी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वर्तमान पता: तहसील कार्यालय के पास, बलौदाबाजार)।
2. मुदस्सर हुसैन (29 वर्ष) – निवासी नैनाघाट, थाना सदर दरभंगा, जिला दरभंगा, बिहार (वर्तमान पता: रवान, अंबुजा सीमेंट कंपनी, थाना सिटी कोतवाली)।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।