फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Balodaubazar Bhatapara District Karate Association selected district childrens for state level competition

भाटापारा: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के बच्चों का हुआ चयन, बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Tue, 02 Apr 2024 12:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटापारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटापारा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए 320 छात्रों का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन छह और सात अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन
Balodaubazar Bhatapara District Karate Association selected district childrens for state level competition
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार भाटापारा जिला कराते संघ के तत्वाधान में छह और सात अप्रैल को दुर्ग में होने वाले राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा भवन में  जिला स्तर पर चयन किया गया। जिसमें बलौदाबाजार जिले के पांच विकासखंड (भाटापारा, सिमगा, बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल) से लगभग 320 बालक-बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दुर्ग में होने वाले राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान देवरी के सिलंबम और अर्जुनी के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों द्वारा डेमो का प्रदर्शन किया गया। जिसको कार्यक्रम में उपस्थित अतिहतिगण द्वारा सराहना प्राप्त हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन जिला करते संघ बलौदा बाजार भाटापारा जिला सचिव ऋषभ सिंह चैहान द्वारा पूर्ण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी आलोक गुप्ता विसिस्थ अतिथि में भाटापारा सहर थाना प्रभारी योगिता खारपरे, संयोजक अरूण छाबड़ा, बलौदा बाजार नोडल अधिकारी शरद पंसारी, बलोदाबाजार क्रीड़ा शिक्षक यास्मीन एफिरोज, जिला कराटे संघ सचिव ऋषभ सिंह चैहान, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव दिनेश साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाटापारा बलौदा बाजार जिला करते संघ एवम चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी बलौदा बाजार भाटापारा जिला ताइक्वांडो संघ बलोदा बाजार भाटापारा के सदस्यों और प्रसीक्षकों का विशेष योगदान रहा।

जिसमें चैंपियन मार्शल आर्ट्स अकादमी सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश करे, प्रबंधक विक्रम सिंह चैहान, सह सचिव महेश राजपूत, सह सचिव हर्ष देवांगन, सह सचिव धनंजय पांडेय, विपन साहू, शुभ संकल्ब यदू,नीलू साहू रिचा यादव, नीलम ध्रुव, छाया बंजारे, गौतमी वैष्णव, शालू तिवारी, पीहू तिवारी, निशु तिवारी, श्रुति बंजारे, नीरज ध्रुव, होरीलाल साहू ,तेज कुमार साहू, सुरेश वर्मा ,शेखर वर्मा, पंकज ध्रुव शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का विशेष योगदान रहा।
भाटापारा: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के बच्चों का हुआ चयन, बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed