फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Bhatapara Balodabazar CM Sai participated in Girodpuri fair

Bhatapara Balodabazar: गिरौदपुरी मेले में शामिल हुए सीएम साय, गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद

Sat, 16 Mar 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा- अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। 

विज्ञापन
Bhatapara Balodabazar CM Sai participated in Girodpuri fair
सीएम विष्णुदेेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा- अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुतुबमीनार से ऊंचे जैतखाम में पहुंचकर पूजा की साथ ही ऊपर से दूरबीन की सहायता से प्रकृति के नजारे का आनंद लिया। इस अवसर पर भंडारपुरीधाम गुरु गद्दीनशीन बालदास भी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेले का आज अंतिम दिन है। यह मेला 14 मार्च से प्रारंभ हुआ था।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व संसदीय सचिव सनम जागड़े, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, आई जी अमरेश मिश्रा, कलेक्टर केएल चौहान, एसपी सदानंद कुमार, सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed