सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Fake liquor business is running openly in Bhatapara

न प्रशासन... न पुलिस का डर: गिधौरी में खुलेआम चल रहा नकली शराब का कारोबार, थाना प्रभारी कर रहे अलग ही दावा

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के भाटापार में खुलेआम नकली शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन इस अवैध कारोबार को लेकर प्रशासन की चुप्पी पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Fake liquor business is running openly in Bhatapara
शराब की दुकान (फाइल फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

जिले में जहां प्रशासन आमतौर पर जनशिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करता नजर आता है। ग्राम गिधौरी में खुलेआम चल रहे नकली शराब के कारोबार पर चुप्पी साध लेना कई सवालों को जन्म दे रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम गिधौरी के कुछ हिस्सों में नकली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Trending Videos


गांववासियों का आरोप है कि पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की जानकारी होने के बावजूद अपराधियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन अन्य मामलों में इतनी तेजी दिखाता है, तो ग्राम गिधौरी की ओर से आंखें क्यों मूंदी जा रही हैं? क्या यह मामला प्रशासनिक उपेक्षा का है या फिर कोई राजनीतिक हस्तक्षेप इस कार्रवाई में बाधा बना हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का दावा
जब इस विषय में गिधौरी थाना प्रभारी शशांक सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का काम किया जा रहा था। लेकिन अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे यह काम बंद हो चुका है। हालांकि, गांव के हालात और जनता की शिकायतें इस दावे से मेल नहीं खा रही हैं। जिलेवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द स्थिति की गंभीरता को समझेगा और ग्राम गिधौरी को इस अवैध और खतरनाक कारोबार से जल्द मुक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed