फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Five accused arrested in cases of illicit liquor consumption and distribution under Suhela

Chhattisgarh: अवैध शराब पर थाना प्रभारी का बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 11:18 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/सुहेला
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/सुहेला Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 11:18 AM IST
सार

थाना प्रभारी सुहेला केशर पराग ने नशा करने वालों और बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा कि नशा करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Five accused arrested in cases of illicit liquor consumption and distribution under Suhela
आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सुहेला अंतर्गत अवैध शराब सेवन व वितरण के मामलों में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 36 सी के तहत कुल पांच प्रकरण दर्ज किए हैं, जिनमें सभी आरोपी मौके पर अवैध रूप से शराब पीते और पिलाते हुए पकड़े गए।

विज्ञापन


पहला मामला ग्राम हिरमी से सामने आया है। जहां आरोपी श्रीनेश्वर मार्कण्डेय उर्फ सिन्नी, पिता गोपाल दास (उम्र 25 वर्ष, रानीजरौद) को शराब पीने की अवैध व्यवस्था करते हुए पकड़ा गया। दूसरे मामले में  ग्राम हिरमी में आरोपी गोविंद प्रसाद साहू पिता जीवन लाल वर्मा, (उम्र 32 वर्ष) को शराब सेवन करते और पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


तीसरा मामला ग्राम हिरमी से है, जिसमें आरोपी प्रदीप साहू, पिता  जीतन लाल साहू (उम्र 36 वर्ष, ग्राम ) को अवैध शराब पीते हुए पकड़ा गया। चौथा मामला हिरमी का हैं जहां लखन लाल साहू, पिता नारायण साहू (उम्र 38 वर्ष, ग्राम ) के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवां मामला ग्राम हिरमी का है, जिसमें आरोपी दिलीप साहू, पिता जीतन साहू (उम्र 41 वर्ष) को शराब पिलाते पकड़ा गया। सभी मामलों में शासन की ओर से तैनात अधिकारियों बिरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 464 पुरेन्द्र साहू, और प्रधान आरक्षक 98 संतोषी वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 36सी आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुहेला केशर पराग ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, किसी भी हाल में सामाजिक वातावरण को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed