सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Illegal liquor business is flourishing due to collusion lakhs of rupees are collected every month in Baloda Ba

Baloda Bazar-Bhatapara: मिलीभगत से फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, हर महीने लाखों की वसूली

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजारा- भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Apr 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदा बाजार-भाटापारा में प्रशासनिक गतिविधियों और चर्चित मामलों के लिए पहचाने जाने वाले बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में एक नया मामला सुर्खियों में है। 

Illegal liquor business is flourishing due to collusion lakhs of rupees are collected every month in Baloda Ba
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलौदा बाजार-भाटापारा में प्रशासनिक गतिविधियों और चर्चित मामलों के लिए पहचाने जाने वाले बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में एक नया मामला सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार, जिले में पुलिस विभाग के कुछ बड़े अधिकारियों के करीबी कर्मचारियों और सफेद पोशग धारी के करीबी कर्मचारी के संरक्षण में अवैध शराब कारोबार फल-फूल रहा है। सूत्रों का दावा है कि जिले में अवैध शराब बेचने वाले बड़े और कुछ छोटे कोचियों को इन प्रभावशाली कर्मचारियों का खुला समर्थन प्राप्त है। कहा जा रहा है कि बिना इनकी अनुमति के कोई भी नया अवैध शराब कारोबारी जिले में काम शुरू नहीं कर सकता, और यदि कोई इसकी कोशिश करता है, तो पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं सकता।

Trending Videos


हर महीने लाखों की वसूली का आरोप
सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों द्वारा पूरे जिले में अवैध शराब कारोबार से हर महीने लाखों रुपये की वसूली की जाती है। इतना ही नहीं, जिले के कुछ थाना और चौकियों में इन कर्मचारियों को "दलाल" के नाम से पहचाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की भूमिका पर सवाल
इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस विभाग के अधिकारी इस कथित संरक्षण और अवैध कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई करते हैं, या फिर यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed