{"_id":"67fb89f77040a1de5c03e5ac","slug":"major-police-action-five-accused-in-custody-for-possessing-sharp-weapons-in-balodabazar-bhatapara-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar-Bhatapara: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार रखने वाले हिरासत में पांच आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar-Bhatapara: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार हथियार रखने वाले हिरासत में पांच आरोपी
Sun, 13 Apr 2025 03:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:53 PM IST
सार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में धारदार चाकू रखने वाले युवकों के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 3 अपचारी बालकों सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में धारदार चाकू रखने वाले युवकों के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 3 अपचारी बालकों सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ युवक अपने पास धारदार हथियार (चाकू, छुरी आदि) रखे हुए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 3 अपचारी बालकों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी आरोपियों ने धारदार चाकू अपने पास रखने और उसके साथ सोशल मीडिया में फोटो/वीडियो अपलोड करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1. तुषार बंजारे (उम्र 18 वर्ष 10 माह), निवासी संत रविदास वार्ड, थाना भाटापारा ग्रामीण
2. नितिन वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगी, थाना भाटापारा ग्रामीण
3. अपचारी बालक – 03 नफर
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट करना भी अपराध की श्रेणी में आता है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन