फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Mining officer said cannot see sand transport 24 hours in Baloda Bazar

अवैध रेत परिवहन: माइनिंग अधिकारी बोले- 24 घंटे रेत ट्रांसपोर्ट को नहीं देख सकता और न ही दिन भर फील्ड कर सकता

Wed, 13 Mar 2024 12:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

बलौदाबाजार भाटापारा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग के सुस्त रवैये से बिना रॉयल्टी पर्ची के सैकड़ो हाईवा रेत परिवहन हो रहा है।

विज्ञापन
Mining officer said cannot see sand transport 24 hours in Baloda Bazar
अवैध रेत परिवहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार भाटापारा में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग के सुस्त रवैये से बिना रॉयल्टी पर्ची के सैकड़ो हाईवा रेत परिवहन हो रहा है। बलौदा बाजार भाटापारा एक ऐसा जिला है जिसमें रेत माफिया को खुली छूट मिली हुई है कि आप बिना रायल्टी पर्ची के चाहे जितना रेत घाट से रेत निकाल लो बस इतना ध्यान रहे कि आपकी पहुंच किसी सफेद पोषकधारी एवं रासुखदार तक होनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

भाटापारा से जब रेत भरी गाड़ियां निकलती है तो खनिज विभाग तो कार्यवाही पर नजर में नहीं आती हैं, लेकिन धोखे से किसी पुलिस की नजर पड़ जाती है तथा जांच के लिए रोक कर कागजात पत्र मांगा जाता है तो कुछ हाइवा चालक कागज पत्र तो दिखा देते हैं ,लेकिन कुछ वाहन चालक सफेद पोषकधारी से संबंध रखने वाले सीधे सफेद पोषकधारी के मोबाइल से बात करते हैं तो कुछ रसूखदारों से जिससे कार्यवाही के लिए रेत गाड़ी का रायल्टी पर्ची या अन्य दस्तावेज जांच करने वाले पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सफेद पोशाक धारी एवं रसूखदारों का सम्मान करते हुए बिना रायल्टी पर्ची ,बिना दस्तावेज वाले गाड़ी  को छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन

  

यह खेल भाटापारा में जोरों से चल रहा है, जब इस संबंध में माइनिंग अधिकारी भक्त से बात की गई तो उन्होंने कहा बिना रॉयल्टी पर्ची बिना दस्तावेज वाले गाड़ी में पुलिस कार्यवाही कर सकती है ,तहसीलदार कार्यवाही कर सकता है, और आरटीओ ओवरलोड की कार्यवाही कर सकती है अगर पुलिस विभाग छोड़ रही है तो मैं क्या कर सकता हूं , जब अधिकारी भक्त से पूछा गया रेत घाट से बीना रायल्टी पर्ची के गाड़ी बाहर कैसे निकल जाती है? तो उन्होंने कहा यह तो ट्रांसपोर्टर की वजह से हो सकता है ट्रांसपोर्टर की गलती है अगर रायल्टी  नहीं ले रहा है या रायल्टी पर्ची नहीं दे रहा है। जब अधिकारी से पूछा गया  इस तरह शासकीय क्षति हो रही है  उस पर क्या कार्यवाही करना उचित नहीं है? तो माइनिंगअधिकारी भक्त ने  कहा कार्यवही तो होनी चाहिए अगर बिना रॉयल्टी के रेत गाड़ी मिलती है तो ,पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। तहसीलदार भी कार्यवाही कर सकता है, हमारे द्वारा बिना पर्ची की गाड़ी को पड़कर कार्रवाई की जाती है मैं दिन भर फील्ड में नहीं रह सकता और ना ही 24 घंटे अवैध रेत ट्रांसपोर्ट को देख सकता हूं ऑफिस में और भी काम रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed