{"_id":"67ecabfb8fa1769f8801139e","slug":"minor-s-body-found-near-mahanadi-bridge-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar-Bhatapara: महानदी पुल के पास मिली नाबालिग की लाश, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar-Bhatapara: महानदी पुल के पास मिली नाबालिग की लाश, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 02 Apr 2025 08:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:46 AM IST
सार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ दिन पहले दर्ज की गई गुमशुदगी की रिपोर्ट से मामला जुड़ा हो सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरीडीह स्थित महानदी पुल के पास ग्रामीणों को रेत में दफन एक लाश दिखाई दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लवन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आशंका है कि यह लाश उसी नाबालिग की हो सकती है, जिसकी कुछ दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह शव उसी नाबालिग का है या कोई और मामला है।
विज्ञापन
लवन थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की संभावना है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है।