फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Negligence in molestation case station in-charge Pravesh Tiwari and sub-inspector removed line attached

भाटापारा: छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही, हटाए गए थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी और उप निरीक्षक, लाइन अटैच

Sat, 19 Apr 2025 07:05 PM IST
Bhatapara Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Negligence in molestation case station in-charge Pravesh Tiwari and sub-inspector removed line attached
हटाए गए थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी और उप निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला

भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के गंभीर मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी और उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक  बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा की गई है। घटना कुछ इस तरह से है दिनांक 8 अप्रैल 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी रिपोर्टिंग में थाना भाटापारा शहर द्वारा ढिलाई बरती गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 11 अप्रैल को अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 74 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी एवं संबंधित उप निरीक्षक की भूमिका में स्पष्ट लापरवाही पाई गई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पीड़ित परिवार से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार नहीं किया गया और कार्रवाई में अनावश्यक देरी की गई, जिससे पुलिस की छवि को ठेस पहुंची है। इसी के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed