{"_id":"6904570ec7b149180b08904d","slug":"one-person-died-and-17-were-injured-when-a-vehicle-carrying-people-on-a-picnic-overturned-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदाबाजार: पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 घायल, पांच गंभीरों को सिम्स रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदाबाजार: पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 घायल, पांच गंभीरों को सिम्स रेफर किया
Fri, 31 Oct 2025 11:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा/बलौदाबाजार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 AM IST
सार
भाटापारा बलौदाबाजार के ग्राम भोथीडीह (थाना मस्तूरी) से पिकनिक मनाने जा रहा एक परिवार रविवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
पिकअप वाहन पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा बलौदाबाजार के ग्राम भोथीडीह (थाना मस्तूरी) से पिकनिक मनाने जा रहा एक परिवार रविवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिवार के 30 सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर तुरतुरिया (कसडोल) जा रहे थे। रास्ते में डोंगरीडीह (थाना लवन क्षेत्र) के पास पिकअप का पिछला चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम प्रसाद (55 वर्ष), पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन