सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Online IPL betting racket busted in Bhatapara

Bhatapara: जिला पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली से 10 आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Apr 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

3 अप्रैल को भाटापारा शहर और सुहेला तिगड्डा से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपी पकड़े गए थे। इनसे पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद दिल्ली में मुख्य नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी।

Online IPL betting racket busted in Bhatapara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस की सक्रियता और मीडिया की लगातार रिपोर्टिंग का बड़ा असर देखने को मिला है। लंबे समय से छोटे सटोरियों को पकड़ने में लगी पुलिस के हाथ अब बड़ी सफलता लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित साइबर टीम ने दिल्ली में छापा मारकर अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Trending Videos


यह वर्ष 2025 में जिले की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसमें पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा गिरोह का नेटवर्क उजागर करते हुए 10 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टे का हाईटेक जाल
पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ लैपटॉप, 52 मोबाइल, एक इंटरनेट राउटर, 42 एटीएम कार्ड, 64 बैंक अकाउंट, 22 बैंक चेकबुक, मोबाइल चार्जर, इथर बॉक्स, लेन केबल, एक्सटेंशन बोर्ड और 38,000 रुपये जब्त किए हैं।

दिल्ली से होता था सट्टे का संचालन
पुलिस जांच में यह सामने आया कि गिरोह का मुख्यालय दिल्ली में है, जहां से देश के विभिन्न राज्यों में लॉगिन आईडी वितरित कर सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी किराए के फ्लैट में बैठकर मोबाइल, टीवी और अन्य डिवाइस के जरिए आईपीएल सट्टा चला रहे थे।

प्रारंभिक गिरफ्तारी से मिली लीड
बीते 3 अप्रैल को भाटापारा शहर और सुहेला तिगड्डा से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपी पकड़े गए थे। इनसे पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद दिल्ली में मुख्य नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न केवल जिले बल्कि राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। पुलिस की जांच अभी जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ये 10 आरोपी गिरफ्तार
1. कपिल होतवानी (रायपुर)
2. पवन मुंजार (रायपुर)
3. अंकित चौबे (जांजगीर)
4. आशीष धरमपाल (बिलासपुर)
5. आर्यन गुण्डाने (भाटापारा)
6. अभय साहू (राजनांदगांव)
7. सत्यम सिंह (उत्तर प्रदेश)
8. शिवम मिश्रा (रीवा, म.प्र.)
9. हरिओम वलेचा (भाटापारा)
10. महेश कल्याणी (भाटापारा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed