{"_id":"685a708bd58d265bd90667f2","slug":"parlour-owner-commits-suicide-police-trying-to-find-the-reason-behind-the-murder-in-baloda-bazar-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदाबाजार: पार्लर संचालिका ने की आत्महत्या, पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदाबाजार: पार्लर संचालिका ने की आत्महत्या, पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी
Tue, 24 Jun 2025 03:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:10 PM IST
सार
बलौदा बाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के तहत एक 24 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है। मृतका ब्यूटी पार्लर संचालिका थी और पिछले दो वर्षों से बघेल कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पार्लर का संचालन कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने ही पार्लर में छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना स्थानीय लोगों में शोक और स्तब्धता का माहौल बना चुकी है। मामले से जुड़ी हर अहम जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन