{"_id":"64bd469f442cd4144c0903b8","slug":"physically-handicapped-and-his-friend-arrested-for-abducting-minor-girl-on-pretext-of-marriage-in-balodabazar-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar News: दिव्यांग को हुआ नाबालिग से प्यार, दोस्त के साथ बाइक पर लेकर हुआ फरार, पर पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar News: दिव्यांग को हुआ नाबालिग से प्यार, दोस्त के साथ बाइक पर लेकर हुआ फरार, पर पहुंच गई पुलिस
Sun, 23 Jul 2023 08:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Jul 2023 08:56 PM IST
सार
बलौदाबाजार में एक दिव्यांग को नाबालिग से प्यार हो गया। वह शादी का झांसा देकर भगा ले गया। खुद बाइक चला नहीं सकता, इसलिए दोस्त की मदद ली। तीनों एक बाइक पर भाग गए, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। अब दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दिव्यांग को नाबालिग से प्यार हो गया। वह शादी का झांसा देकर भगा ले गया। खुद बाइक चला नहीं सकता, इसलिए दोस्त की मदद ली। तीनों एक बाइक पर भाग गए, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। अब दोनों जेल में हैं। पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गिर्रा निवासी विनोद फेकर को पलारी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। विनोद एक पैर से दिव्यांग है। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो आरोप है कि विनोद ने लड़की को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने अपने साथ चलने की बात कही। लड़की भी तैयार हो गई, पर खुद अकेले लेकर कैसे भागता तो एक दोस्त मनोज का सहारा लिया।
विज्ञापन
मनोज ने विनोद की प्रेम कहानी सुनी तो मदद करने के लिए तैयार हो गया। तय समय पर दोनों आरोपी नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर भाग निकले। वहीं नाबालिक के लापता होने का पता परिजनों को चला तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दे दी। पुलिस भी एक्शन में आ गई और लड़की की तलाश शुरू की। इस बीच उन्हें दोनों आरोपियों के बारे में पता चला। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा और लड़की को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन