फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Police arrested the accused of murder in Bhatapara

भाटापारा: डंडे से वारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा और सामान हुआ बरामद

Mon, 04 Mar 2024 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Mar 2024 09:32 PM IST
सार

तालाब में नहा रही एक महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी रॉकी वारदात को अंजाम देकर भाग गया। गांव के लोगों ने पीड़ित के घर जाकर मामले की जानकारी दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Police arrested the accused of murder in Bhatapara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी टीकाराम उर्फ रॉकी पटेल ग्राम तरेंगा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता शैलेष मुर्ति अग्रवाल निवासी तरेगा ने रिपोर्ट में बताया था कि उसके पिता योगेश मुर्ति अग्रवाल गांव के नैय्या पार तालाब की ओर मार्निंग वॉक कर रहे थे। उसी समय गांव की कुछ महिलाएं भी तालाब में नहा रही थीं कि इसी बीच गांव का टीकाराम ऊर्फ रॉकी पटेल अपने हाथ में डंडा लेकर आया और योगेश मुर्ति अग्रवाल के सिर पर ताबड़तोड़ डंडा मारने लगा, जिससे योगेश मुर्ति अग्रवाल जमीन पर गिर गए। तालाब में नहा रही एक महिला द्वारा शोर मचाने पर रॉकी भाग गया। गांव के लोगों ने योगेश मुर्ति अग्रवाल के घर जाकर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शैलेष मुर्ति अग्रवाल ने देखा कि योगेश मुर्ति अग्रवाल नैय्या तालाब पार रोड किनारे खून से लथपथ पड़े थे। योगेश मुर्ति अग्रवाल की मौत हो गयी थी। रिपोर्ट पर केस कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी टीकाराम उर्फ रॉकी का पता तलाश किया, जो अपने गांव में ही मिला। जिसे अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन


उसने बताया कि अग्रवाल उसे अक्सर सिर पर बेवजह मारकर गाली-गलौज करता था, जिससे उसे काफी गुस्सा आता था। मना करने पर भी नहीं मानने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी के कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा एवं घटना के समय पहने कपड़ों को जब्त किया गया है। अब तक कि विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed