फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Principal in charge of school suspended in Balodabazar

CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल अर्जुनी के प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा निलंबित, जांच में आरोप सही निकले

Wed, 16 Jul 2025 08:33 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा बलौदाबाजार Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 08:33 AM IST
सार

बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद स्कूल अर्जुनी के प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर निलंबित किया गया। शराब सेवन, अवैध वसूली, कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार और अनुशासनहीनता के सिद्ध आरोपों की जांच के बाद एक्शन लिया गया।

विज्ञापन
Principal in charge of school suspended in Balodabazar
प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदाबाजार जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी के प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर विद्यालय परिसर में शराब के नशे में आने, छात्रों और उनके पालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने, कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने और विद्यालय में अनुशासनहीनता फैलाने जैसे आरोप लगे थे।

विज्ञापन


यह कार्रवाई बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसमें यह पाया गया कि सरसीहा लंबे समय से विद्यालय परिसर में अशोभनीय आचरण कर रहे थे। उन्होंने एडमिशन के नाम पर पालकों से पैसे वसूलने के साथ ही कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और डराने-धमकाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि सरसीहा के व्यवहार से विद्यालय का वातावरण दूषित हो रहा था, जिससे छात्र, अभिभावक और स्टाफ सभी प्रभावित हो रहे थे। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "शिक्षा के पवित्र क्षेत्र में भ्रष्टाचार, अनैतिकता और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई कर स्पष्ट संकेत दिया कि ऐसे मामलों में प्रशासन की नीति जीरो टॉलरेंस की है। यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed