{"_id":"67e6b47d6c67f020f70aec51","slug":"satyajit-shende-secured-first-place-in-the-state-in-young-india-bol-season-5-in-bhatapara-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा: सत्यजीत शेंडे ने यंग इंडिया के बोल सीजन 5 में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, बधाइयों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा: सत्यजीत शेंडे ने यंग इंडिया के बोल सीजन 5 में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, बधाइयों का तांता
Fri, 28 Mar 2025 08:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:09 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल सीजन 5 प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर स्थित राजीव भवन में 12 मार्च को किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सत्यजीत शेंडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल सीजन 5 प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर स्थित राजीव भवन में 12 मार्च को किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भाटापारा क्षेत्र के सत्यजीत शेंडे ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से वे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले यंग इंडिया के बोल सीजन 5 के प्रवक्ता चयन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ चयन प्रभारी अमन दुबे, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, निर्णायक मंडल के सदस्य अंकिता शर्मा और लक्षित तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आकाश शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य देशभर के भाषण कला में निपुण युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन
सत्यजीत शेंडे की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। विशेष रूप से भाटापारा विधायक इंद्र साव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि सुशील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष अरुण यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष अशोक ध्रुव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, पार्षद शेखर चक्रधारी, चंद्रकांत खुटे, विधायक प्रतिनिधि दिवाकर मिश्रा, शैली भाटिया, जीतेंद्र शर्मा, विमल मानिकपुरी, मुकेश साहू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश हेवार, नानू सोनी, अयूब बाटिया, विक्की सिंह ठाकुर, धनंजय तिवारी, दीपक निर्मलकर, नवीन बख्स, वैभव केशरवानी, जीत नारायण साव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुर्रे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्यजीत शेंडे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सत्यजीत अब बिहार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से न केवल भाटापारा बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।
विज्ञापन