{"_id":"67ff5a42dfa380fea401b3c9","slug":"terror-of-thieves-in-bhatapara-two-empty-houses-targeted-theft-worth-lakhs-police-engaged-in-investigation-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटापारा में चोरों का आतंक : दो सूने घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटापारा में चोरों का आतंक : दो सूने घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
सार
भाटापारा में परशुराम वार्ड स्थित श्री राधा बिल्डर कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात दो सूने घरों को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र की है, जहाँ चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दो सूने घरों को चोरों ने बनाया निशाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में परशुराम वार्ड स्थित श्री राधा बिल्डर कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात दो सूने घरों को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र की है, जहाँ चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों मकान उस समय सूने थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घरों की तलाशी ली और नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए। हैरानी की बात यह रही कि एक घर की अलमारी को चोर खेत में ले जाकर तोड़ने के बाद वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी के रहवासी दहशत में हैं और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन