{"_id":"67ef50afd38bc878d6080989","slug":"theft-at-bank-manager-s-house-in-bhatapara-police-engaged-in-investigation-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: बैंक मैनेजर के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: बैंक मैनेजर के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार
Fri, 04 Apr 2025 08:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापार
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:53 AM IST
सार
भाटापारा में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वृंदावन कॉलोनी का है। जहां अज्ञात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया। चोर नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Bhatapara News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वृंदावन कॉलोनी का है। जहां अज्ञात चोरों ने एक बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया। चोर नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बैंक मैनेजर निजी कार्य से शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में धावा बोल दिया। पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खुला देखा, तो तुरंत बैंक मैनेजर को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मैनेजर के करीबियों ने शहर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि यह किसी सक्रिय गिरोह की करतूत हो सकती है। हालांकि, चोरी गए सामान और नगदी का पूरा आकलन बैंक मैनेजर के लौटने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाटापारा में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की बात कहती हैं लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही हैं।