फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   Three bike riders injured in collision with a high speed truck one in critical condition in Bhatapara

भाटापारा: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से तीन बाइक सवार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 08 Apr 2025 01:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Three bike riders injured in collision with a high speed truck one in critical condition in Bhatapara
सड़क हादसे में तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टिकुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भाटापारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान नूतन ध्रुव (19 वर्ष), शैलेंद्र वर्मा (28 वर्ष) और दुर्गेश वर्मा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें नूतन ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात हाइवा वाहन की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने हादसे के बाद सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर नाराजगी जताई है और पुलिस से नियमित निगरानी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed