{"_id":"67f5f7e788cf102df502636d","slug":"under-leadership-of-sp-active-bookies-arrested-from-bhatapara-and-other-areas-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाटापारा में साइबर टीम को बड़ी कामयाबी, एसपी विजय अग्रवाल ने बनाई रणनीति, सक्रिय सटोरिए पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाटापारा में साइबर टीम को बड़ी कामयाबी, एसपी विजय अग्रवाल ने बनाई रणनीति, सक्रिय सटोरिए पकड़े गए
Wed, 09 Apr 2025 10:01 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:01 AM IST
सार
जिले के एसपी के नेतृत्व में साइबर टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्थानीय पुलिस अक्सर छोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति करती नजर आती रही। लेकिन अब एक्टिस सटोरियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के एसपी विजय अग्रवाल एवं उनकी साइबर टीम ने एक सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य को अंजाम दिया है, जो वाकई तारीफ के काबिल है। लंबे समय से सफेद कागज पर काले अक्षरों में सच्चाई चीख-चीख कर सामने आ रही थी। भाटापारा सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े सटोरिए और खाईवाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस अकसर छोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति करती नजर आती रही, लेकिन बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की गंभीर कोशिशें नदारद थीं। वहीं, इस बार इस बढ़ते अपराध की गूंज जिला एसपी विजय अग्रवाल तक पहुंची और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष रणनीति बनाई।
विज्ञापन
एसपी ने साइबर सेल की एक अलग विशेष टीम तैयार कर उसे दिल्ली रवाना किया। यह टीम एसपी के भरोसे पर खरी उतरी और भाटापारा समेत अन्य जिलों में सक्रिय सटोरियों को पकड़ने में कामयाब रही। यह कार्यवाही न केवल बहादुरी भरी थी, बल्कि यह भी साबित करती है कि जब नेतृत्व मजबूत हो तो परिणाम भी स्पष्ट नजर आते हैं।
विज्ञापन
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस भी इन बड़े खाईवालों से जुड़े तारों को सुलझा पाएगी या फिर आने वाले समय में ऐसी सभी कार्रवाइयां केवल साइबर सेल के हिस्से ही आएंगी?