{"_id":"686e072be222f2efaa0248c7","slug":"water-level-of-mahanadi-increased-due-to-heavy-rains-in-baloda-bazar-district-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदा बाजार-भाटापारा: उफान पर महानदी, जलस्तर बढ़ने से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदा बाजार-भाटापारा: उफान पर महानदी, जलस्तर बढ़ने से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप
Wed, 09 Jul 2025 11:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:37 AM IST
सार
बलौदा बाजार जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में आमतौर पर शांत रहने वाली महानदी इस बार लबालब भर चुकी है।
विज्ञापन
अमेठी एनीकट पुल जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में आमतौर पर शांत रहने वाली महानदी इस बार लबालब भर चुकी है। क्षेत्र में नदी का जलस्तर सामान्य से 10 से 15 फीट तक ऊपर पहुंच गया है, जिससे अमेठी एनीकट पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
अमेठी एनीकट से होकर कसडोल विकासखंड और महासमुंद जिले की ओर जाने वाले राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के डूब जाने से दोनों तरफ बसे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार, जलस्तर में तेजी से हुई वृद्धि के चलते एनीकट पर लगभग 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से नदी के किनारे जाने से परहेज करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य शुरू किया जा सके।