{"_id":"66681b0953714a3a51046590","slug":"balodabazar-violence-cm-vishnudeo-sai-gave-instructions-to-provide-better-treatment-to-injured-jawan-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीएम साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज करने के लिये दिये निर्देश, अस्पताल पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीएम साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज करने के लिये दिये निर्देश, अस्पताल पहुंचे अधिकारी
Tue, 11 Jun 2024 03:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा

Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
Balodabazar violence: सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
सीएम साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल जवान के बेहतर इलाज करने के लिये दिये निर्देश,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Balodabazar violence: सीएम विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उनके निर्देश पर खलको के बेहतर इलाज के लिए यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनीश सिंह ने अस्पताल का दौरा कर खलको का कुशलक्षेम पूछा। जवान की हालत खतरे से बाहर है।
उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में बताया। आइजी और कलेक्टर एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया की घटना में खलको के जबड़े और आंख में चोट लगी है। उन्हें भर्ती कर जांच और इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी उनका स्वास्थ्य ठीक है। आईजी और कलेक्टर ने घायल जवान की सहायता के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। अधिकारियों ने घायल जवान के परिवार जनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जानें क्या था मामला
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, कलेक्टर केएल चौहान, एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।