{"_id":"666807a7bde56ec7a7013d97","slug":"balodabazar-violence-home-minister-vijay-sharma-took-a-stock-of-incident-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौदाबाजार हिंसा: गृहमंत्री शर्मा ने लिया घटना का जायजा; कहा- मामले की होगी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौदाबाजार हिंसा: गृहमंत्री शर्मा ने लिया घटना का जायजा; कहा- मामले की होगी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
Tue, 11 Jun 2024 01:45 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/भाटापारा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/भाटापारा
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:45 PM IST
सार
Balodabazar violence: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
बलौदाबाजार हिंसा: गृहमंत्री शर्मा ने लिया घटना का जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Balodabazar violence: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी घटना का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से घटना की जानकारी ली। पूरे परिसर में हुई आगजनी, जिला पंचायत, कुटुंब न्यायालय और जनपद पंचायत कार्यालय सहित शहर का भी मुआयना कर नुकसानों का जायजा लिया। शर्मा ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उनके साथ खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारी संख्या में वाहनों को क्षति पहुंचाया गया है। जिनमें से कुछ अपने कार्य के लिए पहुंचे गरीब लोगों और अधिकारी कर्मचारी के होंगे। शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया है, रिकॉर्ड रूम में न जाने कितने दस्तावेज जल चुके हैं। सरकारी सम्पति को तबाह करने वाले समाज के नहीं होते। पूरे प्रदेश में बाबा गुरुघासीदास को माना जाता है। वे श्वेत ध्वजवाहक हैं और शांति के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
जानें क्या था मामला
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान आईजी अमरेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, कलेक्टर केएल चौहान, एसपी सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन