फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar violence: Single member investigation team formed; Retired High Court judge will investigate

Balodabazar: हाईकोर्ट के रिटायर जज सीवी करेंगे बलौदाबाजार हिंसा की जांच, इधर बीजेपी ने भी बनाई जांच कमेटी

Fri, 14 Jun 2024 12:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलौदाबाजार-भाटापारा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 12:13 PM IST
सार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार फुल एक्शन में है। वहां के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड करने के बाद फिर एक बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Balodabazar violence: Single member investigation team formed; Retired High Court judge will investigate
बलौजाबाजर हिंसा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Balodabazar violence: बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार फुल एक्शन में है। वहां के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को सस्पेंड करने के बाद फिर एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी के अमरगुफा में जैतखाम क्षतिग्रस्त मामले में जांच करायेगी। इसके लिए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है। राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जांच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच का आदेश जारी किया है। जांच समिति तीन महीने के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे। 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमरगुफा में जैतखांभ की क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी। गृहमंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने कार्यवाही करते हुए आज शुक्रवार को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जांच करेंगे। वो तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन


इधर, बीजेपी की पांच सदस्यीय जांच टीम गठित
दूसरी ओर बलौदाबाजार घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी बलौदाबाजार हिंसा संबंधित स्थान का दौरा करेगी। हिंसा से संबंधित तथ्यों की जांच पड़ताल कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। कमेटी में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल संयोजक बनाए गए हैं। वहीं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, बीजेपी अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू सदस्य बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





कांग्रेस नेता आज बलौदाबाजार दौरे पर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी 14 जून को बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बलौदाबाजार जायेंगे। कांग्रेस के नेतागण बलौदाबाजार में घटनास्थल का निरीक्षण के साथ वहां के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ चर्चा करेंगे।


जानें क्या था मामला
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनो को फूंक दिया। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपद्रवियों की लिस्ट जारी की है। मामले में बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी को वहां से हटाने के बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed