{"_id":"691d8af2b413691d2e0d8448","slug":"acb-raids-district-panchayat-ceo-residence-team-arrives-to-investigate-ri-recruitment-promotion-case-in-bemeta-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: जिला पंचायत सीईओ के निवास में एसीबी की दबिश, आरआई भर्ती पदोन्नति मामले में जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: जिला पंचायत सीईओ के निवास में एसीबी की दबिश, आरआई भर्ती पदोन्नति मामले में जांच के लिए पहुंची टीम
Wed, 19 Nov 2025 02:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:48 PM IST
सार
बेमेतरा में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर के बेमेतरा स्थित आवास पर दबिश दी है। प्रेमलता पद्माकर वर्ष 2014 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सीईओ के निवास में एसीबी की दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर के बेमेतरा स्थित आवास पर दबिश दी है। प्रेमलता पद्माकर वर्ष 2014 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर हैं। उनके निवास पर एसीबी की टीम जांच कर रही है। जांच अभी जारी है। मिली जानकारी अनुसार यह छापा आरआई भर्ती पदोन्नति घोटाले के संबंध में मारा गया है। पटवारी से आरआई बनाने के लिए हुए विभागीय पदोन्नति परीक्षा में धांधली की गई थी।
विज्ञापन
मामला 2018 का है, जब विधानसभा चुनाव के पहले पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। वर्तमान में प्रेमलता पद्माकर सीईओ जिला पंचायत बेमेतरा के पद पर बीते 6 माह से पदस्थ हैं। सुबह यहां एसीबी की टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम में शामिल अफसर बंगले की तलाशी लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान बेमेतरा पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। फिलहाल एसीबी टीम व जिपं सीईओ ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है। जांच पूरी होने टीम द्वारा जानकारी देने की बात कही जा रहीं है।
विज्ञापन