फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   After water level in flood affected areas has reduced now there is a danger of infection in Bemetara

Bemetara: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद अब संक्रमण का खतरा, बांटी जा रही दवाएं

Sat, 14 Sep 2024 01:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते 5 दिन से बाढ़ के हालात थे। क्योंकि, इस जिले के शिवनाथ नदी व अन्य छोटे-बड़े नालों के किनारे बसे गांव में बाढ़ का पानी घूस गया था। करीब 20 से अधिक गांव टापू बन गए थे।

विज्ञापन
After water level in flood affected areas has reduced now there is a danger of infection in Bemetara
पानी कम होने के बाद अब संक्रमण का खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते 5 दिन से बाढ़ के हालात थे। क्योंकि, इस जिले के शिवनाथ नदी व अन्य छोटे-बड़े नालों के किनारे बसे गांव में बाढ़ का पानी घूस गया था। करीब 20 से अधिक गांव टापू बन गए थे। अब वर्तमान में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। लेकिन, इस बाढ़ के बाद अब संक्रमण का खतरा है। ऐसे में  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाएं बांटी जा रही है। जिले के नवागढ़ के बाढ़ प्रभावित ग्राम करमसेन बस्ती में लगभग 150 घर हैं, जिसमे मितानिन द्वारा क्लोरीन टैबलेट वितरण किया गया। स्वास्थ अमला  प्रतिदिन घर भ्रमण कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है, वर्तमान में सभी दवा वहां उपलब्ध है। ग्राम में 12 गर्भवती महिलाएं हैं। इस गांव में किसी भी महिला का प्रसव की तारीख सितंबर माह में नही है। 

विज्ञापन


रेस्क्यू टीम के साथ अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है। बता दे कि बेमेतरा में हर साल बारिश के कारण बाढ़ के हालात नहीं बनते हैं। दरअसल, प्रदेश के सबसे बड़ी नदी में शामिल शिवनाथ नदी में राजनांदगांव जिला स्थित मोंगरा बैराज का पानी छोड़ा जाता है। ये नदी बेमेतरा से होकर गुजरी हुई है। अब बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे बसे गांव में प्रभाव पड़ता है। हालांकि प्रशासन की सतर्कता व समय रहते पहले ही लोगों को सचेत कर दिया गया था। संभावित प्रभावित गावों के सुरक्षित स्थानों पर लोगों के लिए राहत शिविर भी खोले गए थे। 
विज्ञापन


बेमेतरा जिले में इस मानसून बारिश -  
तहसील का नाम         बारिश(मिमी)
साजा                        715
देवकर            703 
दाढ़ी            689.7
बेरला            606
बेमेतरा            562.9
भिंभौरी            488.8
नांदघाट            485.2
थानखम्हरिया        474
नवागढ़            402.7
औसत            569.7
नोट – आंकड़े राजस्व विभाग के ऑनलाइन वर्षा पोर्टल अनुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed