{"_id":"66c2fbf9ed53392eee052d09","slug":"an-old-man-was-murdered-with-an-axe-at-the-village-square-in-bemetara-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में खौफनाक वारदात: गांव के चौक पर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में खौफनाक वारदात: गांव के चौक पर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 19 Aug 2024 06:36 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहां गांव के चौक पर टंगिया से मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को बेमेतरा में हत्या की वारदात हुई है। बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में 70 वर्षीय बुजुर्ग आशाराम निषाद की आरोपी ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी है। थाना से मिली जानकारी अनुसार, मृतक बुजुर्ग आशाराम अपने घर से कुछ दूर गांव के गांधी चौक के पास था।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में आज सोमवार सुबह 7 बजे हुए हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण जादू-टोना का शक रहा है। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि आज सुबह 7बजे ग्राम कठिया के गांधी चौक के पास आशाराम निषाद उम्र 50 वर्ष का शव मिला। बुजुर्ग को टंगिया मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद पुलिस की टीम ने संदेह के आधार पर रामाधार निषाद पिता बनाउ निषाद उम्र 50 निवासी ग्राम कठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब रामाधार ने बताया कि मृतक उसका पड़ोसी है। वह 5 - 6 साल से बीमार रहता था। मृतक आशाराम निषाद को जादू-टोना करने को लेकर शंका करता था। बीच-बीच में इसी बात को लेकर आपस में विवाद होता था। आज सुबह 7 बजे मृतक आशाराम निषाद डबरी तालाब के तरफ से आ रहा था। इसी बीच आरोपी रामाधार निषाद ने अपने साइकिल से टंगिया लेकर जा रहा था। तभी मृतक आशाराम निषाद पिता झुलूराम निषाद उम्र 50 के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन