फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   assistant manager of bank arrested withdrawn from farmers KCC accounts in bemetara

Bemetara: किसानों के केसीसी खाता से निकाले लाखों रुपये, तत्कालीन बैंक का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 08:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों के केसीसी खाता से लाखों रुपये निकालने वाले तत्कालीन आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
assistant manager of bank arrested withdrawn from farmers KCC accounts in bemetara
आईडीबीआई बैंक का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में किसानों के केसीसी खाता से नौ लाख 50 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकालने वाले तत्कालीन आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली बेमेतरा का है।

विज्ञापन


एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि प्रार्थी विकास भारती आईडीबीआई बैंक भिलाई उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख के द्वारा अपने पदस्थापना के दौरान ऑडिट रिपोर्ट पर पता चला कि 25 अक्टूबर 2018 से 18 दिसंबर 2018 तक तत्कालीन सहायक प्रबंधक आईडीबीआई बैंक शाखा बेमेतरा ललित कुमार डेहरी द्वारा विभिन्न किसानों के केसीसी खातों से बिना कोई खाता धारक के जानकारी एवं बिना कोई चेक व बिना आहरण फार्म भरे 9लाख 50 हजार रुपये की धोखाथड़ी की।
विज्ञापन


शिकायत पर सिटी कोतवाली बेमेतरा में धारा 409, 420 कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी ललित कुमार डेहरी निवासी तालपटिया थाना व जिला झारसुगुडा उडीसा हाल निवास हाउस नंबर 63 थाना सिटी कोतवाली कालोनी न्यू चंगोराभांठा रायपुर थाना डीडी नगर जिला रायपुर को पूछताछ करने पर पता चला कि अपने स्वयं के आईडी से बिना कोई वाउचर, बिना विड्राल फार्म के किसानों के केसीसी खातो से बैंक से कुल 9 लाख 50 हजार रुपए आहरण कर धोखाधड़ी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक आरोपी ललित कुमार डेहरी पिता स्व. घासीराम डेहरी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से शुक्रवार को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed