फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Attempt to rob Indian Bank ATM case registered against accused in Bemetara

Bemetara: इंडियन बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Oct 2024 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Oct 2024 01:43 PM IST
सार

बेमेतरा शहर के इंडियन बैंक एटीएम को लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Attempt to rob Indian Bank ATM case registered against accused in Bemetara
इंडियन बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा शहर के इंडियन बैंक एटीएम को लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खासबात यह है कि बैंक के ब्रांच मैनेजर को एटीएम निगरानी सेंटर CMS मुंबई ( महाराष्ट्र) से कल रात करीब 2.05 फोन कर बताया गया कि एटीएम मशीन में छेड़छाड़ किया जा रहा है। इसके बाद ब्रांच मैनेजर तत्काल एटीएम के पास गए, जहां एटीएम के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था। 

विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर हामिद अहमद ने बताया कि एटीएम में लगे शटर बंद था। एटीएम के अंदर से तोड़-फोड़ की आवाज आ रही थी। उन्होंने एटीएम के लोहे के शटर को बाहर से बंद कर दिया। उसी समय पुलिस की टीम आई,जिनके सहयोग से एटीएम के दरवाजा खोले तो एटीएम के अंदर एक व्यक्ति था, जो जैकेट पहना हुआ व सिर में हेलमेट लगाया था। चेहरा को लाल रंग के कपड़ा से ढका हुआ था। ये अपने साथ एक थैला में पेंचिस, कटर व साथ में लोहे का सब्बल रखा हुआ था। इससे नाम पूछने पर अपना नाम राजू सिंह राजपूत पिता पंचराम राजपूत उम्र 39निवासी कुर्मीपारा बेमेतरा का बताया। साथ ही स्कूटी क्रमांक CG 10 AR-5711 ये यहां आकर एटीएम में चोरी करने की बात कही। एटीएम मशीन के ऊपर भाग को तोड़कर निकाल दिया था। मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। एटीएम में लाखों रुपए था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजू सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 305(e), 324, 331(4), 62 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


चोर उखाड़ कर ले गए थे एटीएम मशीन 
इसी तरह अगस्त माह में भी अज्ञात चोर ने एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए थे। इस मामले में अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए है। यह मामला जिले के ग्राम जेवरा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का था। अज्ञात आरोपी ने कटर के माध्यम से मशीन के आसपास कटाई की, फिर मशीन को निकालकर ले उड़े थे। हालांकि, मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। अभी भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed