{"_id":"697b62b1e51ee368c10393a9","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-3892238-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: धान खरीदी पर किसानों का प्रदर्शन, टोकन न कटने से बिक्री प्रभावित, कांग्रेस ने किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: धान खरीदी पर किसानों का प्रदर्शन, टोकन न कटने से बिक्री प्रभावित, कांग्रेस ने किया आंदोलन
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों के अब तक टोकन नहीं कटे हैं, जिसके कारण वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं।
वाहनों को हाईवे सड़क पर रख विरोध किया
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों के अब तक टोकन नहीं कटे हैं, जिसके कारण वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। धान खरीदी के लिए केवल एक दिन, शुक्रवार तक का समय शेष है। शनिवार और रविवार को शासकीय अवकाश के कारण सभी खरीदी केंद्र बंद रहेंगे। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए, कांग्रेस नेताओं ने बेमेतरा-सिमगा मार्ग पर रांका-कठिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
Trending Videos
कांग्रेस ने किया आंदोलन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भाजपा सरकार पर किसानों से किया गया वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक-एक किसान से धान खरीदने का दावा किया था, लेकिन आज यह पूरा नहीं हो रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान लगातार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह आंदोलन किया है। छाबड़ा ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान, किसानों और कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन के अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। यह उल्लेखनीय है कि बेमेतरा जिले में अब तक 129 खरीदी केंद्रों पर 1 लाख 49 हजार 455 किसानों ने 8 लाख 9 हजार 206 टन धान की बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन