{"_id":"69df96fa9c7cfe96560cb445","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4166975-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख के जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख के जेवर बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार
आज बुधवार को बेमेतरा पुलिस की साइबर सेल व थाना साजा की संयुक्त टीम ने ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरभंगा जिले के माधोपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज बुधवार को बेमेतरा पुलिस की साइबर सेल व थाना साजा की संयुक्त टीम ने ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दरभंगा जिले के माधोपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। साजा थाना के टीआई रोशन लाल टोन्डे ने बताया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के झांसे में लेकर की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
Trending Videos
इस मामले में प्रार्थी भागवत साहू (57 वर्ष) निवासी पिपरिया, थाना साजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के नाम पर ग्राम मोहतरा के जालम दास कोशले ने एक तथाकथित गोरखनाथ शक्ति बाबा से परिचय कराया। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के जरिए समस्या हल करने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में नगदी रकम वसूल किए है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धि के नाम पर ले उड़ा जेवर
आरोपी ने घर की शांति और ‘पाती सुधार’ के नाम पर कई बार पैसे लिए। बाद में उसने सोना-चांदी के जेवर ‘सिद्धि’ करने के बहाने ले लिए। कुल मिलाकर आरोपी ने करीब 6.63 लाख रुपए की ठगी की, जिसमें नगदी और जेवर शामिल थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रविन्द्र कुमार देव पिता रामाधार लाल देव उम्र 49 वर्ष, निवासी माधोपुर थाना बहेरा जिला दरभंगा (बिहार)से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक लॉकेट और चांदी की पायल सहित करीब 5 लाख रुपए के जेवर बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि ठगी की गई नगदी रकम को उसने खर्च कर दिया।