सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Strict Enforcement on Roads 120 Vehicles Fined in a Single Day Over 45,000 Collected in Fines in Bemetara

बेमेतरा: सड़क पर सख्ती, एक दिन में 120 वाहनों का चालान, 45 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख नजर आ रहा है। डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलेभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।

Strict Enforcement on Roads 120 Vehicles Fined in a Single Day Over 45,000 Collected in Fines in Bemetara
यातायात निगम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख नजर आ रहा है। डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलेभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। एक ही दिन में 120 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 45 हजार 400 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे नियम उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी गई। सबसे ज्यादा 64 मामले बिना हेलमेट के सामने आए, जबकि 56 अन्य मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी पाई गई। थाना बेमेतरा, नवागढ़, नांदघाट, दाढ़ी, खम्हरिया, परपोडी, चंदनू समेत सभी थाना-चौकियों और यातायात टीम ने मिलकर कार्रवाई की। यातायात शाखा ने अकेले 26 चालान काटे। इस दौरान रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।

Trending Videos


सशक्त एप से भी निगरानी
प्रवीण खलखो ने बताया कि वाहन चेकिंग को और प्रभावी बनाने के लिए सशक्त एप का उपयोग किया जा रहा है। इसके जरिए चोरी या गुम वाहनों की पहचान की जा रही है। एक दिन में 100 वाहनों की डिजिटल जांच की गई, जिससे तकनीक के इस्तेमाल से निगरानी और मजबूत हुई है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, शराब पीकर वाहन न चलाना, नाबालिगों को वाहन न देने और मोबाइल का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निगम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है

यातायात निगम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है

 

यातायात निगम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है

यातायात निगम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed