सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara Congress Accuses BJP Did Not Want Women Reservation

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत: बेमेतरा में कांग्रेस की पीसी, महिला आरक्षण के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को प्रेस वार्ता में पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व विधायक गुरु दयाल सिंह बंजारे और आशीष छाबड़ा ने भाजपा पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही कानून बन चुका है।

Bemetara Congress Accuses BJP Did Not Want Women Reservation
बेमेतरा में प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को बेमेतरा शहर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के पक्ष में रही है।

Trending Videos


पूर्व कृषि मंत्री रवींद्र चौबे और पूर्व विधायक गुरु दयाल सिंह बंजारे ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (128वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के इस प्रचार को झूठ बताया कि कांग्रेस और विपक्ष ने महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने इसी माह 16 अप्रैल 2026 को भाजपा द्वारा प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस विधेयक का महिला आरक्षण से सीधा संबंध नहीं था। यह परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाने का प्रयास था, जिसे महिला आरक्षण का नाम देकर जनता को भ्रमित किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों को तोड़-मरोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस का महिला आरक्षण को समर्थन
बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में पहले भी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी इसके पक्ष में है और आगे भी रहेगी। महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का राजनीतिक छलावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस उनके हक के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर देश को गुमराह करने का आरोप दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रचार कि कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन नहीं किया, पूरी तरह भ्रामक है। 131वां संविधान संशोधन विधेयक परिसीमन का एक छिपा हुआ एजेंडा था। कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए और राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed