सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Accused Steal Seized Truck Sand and 16-Wheeler Vehicle Recovered Three Arrested in Bemetara

बेमेतरा: जब्त ट्रक चुरा ले गए आरोपी, 16 चक्का वाहन समेत रेत बरामद, तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा पुलिस ने जप्त किए गए रेत से भरे 16 चक्का ट्रक की चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.50 लाख रुपए कीमत का ट्रक और चोरी की रेत भी बरामद कर ली है।

Accused Steal Seized Truck Sand and 16-Wheeler Vehicle Recovered Three Arrested in Bemetara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने जप्त किए गए रेत से भरे 16 चक्का ट्रक की चोरी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.50 लाख रुपए कीमत का ट्रक और चोरी की रेत भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विनोद कुमार पात्रे (46) निवासी मानपुर ने थाना खम्हरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अप्रैल 2026 को बिना रॉयल्टी परमिट के रेत परिवहन करते पकड़े गए ट्रक क्रमांक CG 04 NV 8342 को तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया था और उसकी चाबी थाना में जमा कर दी गई थी। लेकिन, 21-22 अप्रैल की दरमियानी रात ट्रक अचानक गायब हो गया। सुबह करीब 5 बजे जांच करने पर वाहन वहां नहीं मिला, जिसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Trending Videos


कवर्धा में मिली सुराग, ऐसे पकड़े गए आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया ट्रक कवर्धा क्षेत्र में देखा गया है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पेट्रोल पंप के पास संदेही हेमंत मरकाम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरा घटनाक्रम उजागर कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों हंसुराम साहू और बैतल राम साहू के कहने पर ट्रक चोरी की थी। तीनों ने मिलकर जप्त ट्रक को रात में तहसील कार्यालय के सामने से उठाया और सहसपुर लोहारा ले जाकर रेत खाली कर दी। इसके बाद ट्रक को छिपाने के लिए पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हेमंत मरकाम (23), हंसुराम साहू (36), बैतल राम साहू (41) को गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed