सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   DIG held review meeting in Bemetara regarding recovery of missing and kidnapped persons

बेमेतरा में DIG का सख्त संदेश: गुमशुदा-अपहृतों की बरामदगी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समीक्षा में 61 केस सुलझे

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा जिले में गुमशुदा और अपहृत मामलों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आज गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय में DIG रामकृष्ण साहू ने राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन तलाश' की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

DIG held review meeting in Bemetara regarding recovery of missing and kidnapped persons
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा जिले में गुमशुदा और अपहृत मामलों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आज गुरुवार को जिला पुलिस कार्यालय में DIG रामकृष्ण साहू ने राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन तलाश' की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुमशुदा और अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos


DIG साहू ने कहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन तलाश' राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान हैं, जिनका उद्देश्य गुम, अपहृत और लापता व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई करें, हर केस की नियमित समीक्षा करें और दस्तयाबी में तेजी लाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अप्रैल माह में 19 गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं और 42 लापता महिला-पुरुषों, कुल 61 मामलों का सफल निराकरण किया गया। इन सभी को प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बरामद कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया है।

बेमेतरा पुलिस की इस कार्रवाई से कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है। DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी तरह अभियान को और तेज कर शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किए जाएं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उईके सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed