सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   New CC Road Cracks Within Days CM Takes Strict Action Inquiry Ordered Action to be Taken Against Culprits in B

बेमेतरा: नई सीसी रोड कुछ ही दिनों में टूटी, सीएम का सख्त एक्शन, जांच के साथ दोषियों पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

नई बनी सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाए तो सवाल सिर्फ काम पर नहीं, पूरी व्यवस्था पर उठते हैं। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में हाल ही में बनी सीसी रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में अब सीधे सीएम विष्णुदेव साय ने सख्ती दिखा दी है।

New CC Road Cracks Within Days CM Takes Strict Action Inquiry Ordered Action to be Taken Against Culprits in B
सीएम ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से फोन पर चर्चा की।
विज्ञापन

विस्तार

नई बनी सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाए तो सवाल सिर्फ काम पर नहीं, पूरी व्यवस्था पर उठते हैं। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में हाल ही में बनी सीसी रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में अब सीधे सीएम विष्णुदेव साय ने सख्ती दिखा दी है। आज शनिवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की विस्तृत व समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि सड़क का तकनीकी परीक्षण कर यह पता लगाया जाए कि निर्माण में कहां चूक हुई।

Trending Videos


इसके तहत उपयोग की गई सामग्री, निर्माण की गुणवत्ता व निगरानी व्यवस्था तीनों पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, मानकों का उल्लंघन या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कार्य का करें समीक्षा
सीएम विष्णुदेव साय ने यह भी निर्देश दिए कि जिले में संचालित अन्य निर्माण कार्य की भी विशेष समीक्षा की जाए, ताकि कहीं और इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed