{"_id":"69f601f53c8264ca980c35d2","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4234854-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में नशे पर वार : 119 किलो गांजा समेत लाखों की ड्रग्स जलाई, 11 मामलों में जब्त किए गए थे मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में नशे पर वार : 119 किलो गांजा समेत लाखों की ड्रग्स जलाई, 11 मामलों में जब्त किए गए थे मादक पदार्थ
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बेमेतरा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया।
औद्योगिक परिसर में ड्रग्स जलाई गई
- फोटो : credit
विज्ञापन
विस्तार
बेमेतरा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया। शनिवार को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के पथर्रा स्थित औद्योगिक परिसर में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की मौजूदगी में गांजा, नशीली टेबलेट और इंजेक्शन को विधिवत नष्ट किया गया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, दुर्ग रेंज के बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में दर्ज 11 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 119 किलो 408 ग्राम गांजा, 1 लाख 14 हजार 600 नशीली टेबलेट और 74 नग इंजेक्शन नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 88 हजार 320 रुपए बताई गई है। थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से 84 किलो 615 ग्राम गांजा, नवागढ़ से 1 किलो 634 ग्राम, खम्हरिया से 40 ग्राम, चंदनू से 490 ग्राम, बेरला से 760 ग्राम, दाढ़ी से 2 किलो 20 ग्राम गांजा पौधा और चौकी देवरबीजा से 30 किलो 56 ग्राम गांजा जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा नवागढ़ थाना से बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट और चौकी मारो से इंजेक्शन बरामद हुए थे।पर्यावरण विभाग की अनुमति के बाद पूरे नष्टीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।