फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara Collector issued show cause notice to two SDMs including Additional Collector

एक्शन में बेमेतरा कलेक्टर: अपर कलेक्टर समेत दो एसडीएम को शो कॉज नोटिस, काम में लापरवाही बरतने का आरोप

Mon, 04 Nov 2024 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Nov 2024 09:49 PM IST
सार

राज्योत्सव में अलग-अलग काम के लिए अफसरों को नोडल अफसर बनाया गया है। इसकी तैयारी को लेकर 2 नवंबर को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन ये सभी अफसर मीटिंग में नहीं आए। 

विज्ञापन
Bemetara Collector issued show cause notice to two SDMs including Additional Collector
बेमेतरा कलेक्टर की अफसरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने ही अफसरों को शो कॉज नोटिस थमाया है। इसमें अपर कलेक्टर, दो एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अफसरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


नोटिस पाने वाले अफसरों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव में अलग-अलग काम के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। इसकी तैयारी को लेकर 2 नवंबर को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन ये सभी अफसर मीटिंग में नहीं आए और न ही अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना दी। इसी वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इनमें जिले की अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर व बेरला एसडीएम पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर व साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी, डिप्टी डायरेक्टर वेटनरी डिपार्टमेंट डॉ. राजेंद्र भगत, डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग बरखा कासु, जनपद पंचायत बेरला सीईओ जागेंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायत साजा सीईओ प्रकाश मेश्राम शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन अफसरों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। बता दें कि कल यानी मंगलवार, 5 अक्तूबर को जिले में राज्य स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन होना है। बेमेतरा जिला मुख्यालय के बेसिक स्कूल मैदान में समारोह का आयोजन होगा। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक संजय सुरीला सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा भी शानदार एवं रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां विकास की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य संस्थानों द्वारा भी अपने उत्पादों की बिक्री या प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेसिक स्कूल मैदान पहुंचकर राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों की बैठक भी ली। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई जा रही जीवंत विकास प्रदर्शनी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि स्टॉल राज्योत्सव की गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। लोकसभा सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed