फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetra three policemen suspended including police station in-charge

बेमेतरा: थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित से 10 हजार की रिश्वत; आईजी ने मांगी जांच रिपोर्ट

Sat, 07 Sep 2024 10:51 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 10:51 AM IST
सार

बेमेतरा में पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने और ठगी के पीड़ित को परेशान करने का आरोप लगा है। जिसमें चार पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए। लेकिन अभी भी मास्टर माइंड की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bemetra three policemen suspended including police station in-charge
थाना परपोंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के परपोंडी थाना क्षेत्र में एक बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने एक ठगी के पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला एक ट्रेडिंग एप के जरिए की गई ठगी से जुड़ा है। जिसमें पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परपोंडी निवासी मणि देवांगन ने शिकायत की थी कि यूपी के एक आरोपी ने ट्रेडिंग एप के माध्यम से उससे 33 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने मणि देवांगन को झांसा दिया कि पैसे डबल हो जाएंगे। जब मणि देवांगन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिसकर्मियों ने उस पर आरोप लगाया कि अपराध दर्ज कराने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


एसपी रामकृष्ण साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परपोंडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और बेमेतरा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मोहित चेलक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी कमल नारायण शर्मा को सौंपी गई है और उन्हें 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट एसपी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ठगी के मुख्य आरोपी विकास वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेमेतरा के युवक से ट्रेडिंग एप के माध्यम से 33 लाख रुपये ठग लिए थे। विकास वर्मा ने पीड़ित को पैसे डबल होने का लालच दिया और ईमेल व मोबाइल के माध्यम से ठगी की। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ एटीएम कार्ड, नौ सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, ठगी का मास्टर माइंड अभी भी फरार है और यूपी में उसकी खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed