फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Cattle were being taken to the slaughterhouse in a truck police arrested four accused in Bemetara

Bemetara: ट्रक में भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे मवेशी, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 08:00 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। चार आरोपी द्वारा करीब 27 मवेशी को ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इन चारों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cattle were being taken to the slaughterhouse in a truck police arrested four accused in Bemetara
ट्रक में भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। चार आरोपी द्वारा करीब 27 मवेशी को ट्रक में भरकर कत्लखाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इन चारों आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है। थाना से मिली जानकारी अनुसार आरोपी मनोज सतनामी पिता टीकम दास उम्र 33 निवासी ग्राम भंडारपुर थाना सहसपुर लेाहारा जिला कबीरधाम, इंदु निषाद पिता बुद्धु निषाद उम्र 60,मिथलेश बघेल पिता दुखित बघेल उम्र 30, नकुल साहू पिता स्व. नेतराम साहू उम्र 36 तीनों निवासी ग्राम तिरियाभाठ थाना परपोडी जिला बेमेतरा द्वारा ट्रक क्रमांक MH 40 CD 4958 में गोवंश मवेशियो को कत्लखाना ले जाने भर रहे थे। 

विज्ञापन


ये लोग रात के अंधेरे में मवेशियों को ट्रक में भर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम आई। ट्रक में 27 मवेशी थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छग पशु परिवहन एक्ट, छग कृषक पशु परिरक्षण एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट व पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण एक्ट 1960 के तहत आज बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed