फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Change in weather in Bemetra Paddy procurement may be affected due to rain

बेमेतरा में मौसम में आया बदलाव: बारिश होने से धान खरीद हो सकती हैं प्रभावित, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

Mon, 02 Dec 2024 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 08:50 PM IST
सार

बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेमौसम बारिश के कारण धान को सुरक्षित रखने को कहा है। केंद्रों पर तिरपाल व अन्य कवर की व्यवस्था करने को कहा है, ताकि बारिश से धान खराब न हो।

विज्ञापन
Change in weather in Bemetra Paddy procurement may be affected due to rain
कलेक्टर ने मातहतों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश का कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में 14 नवंबर से धान खरीद जारी है। इस बीच बीते दो दिन में जिले का मौसम बदला हुआ है। दो दिन से बादल छाए हुए हैं, ऐसे में बारिश की संभावना है। बारिश होने से धान खरीद प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने खरीद केन्द्रों में बारिश से बचाव को लेकर तैयारी के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को खरीद से जुड़े विभाग की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेमौसम बारिश के कारण धान को सुरक्षित रखने को कहा है। केंद्रों पर तिरपाल व अन्य कवर की व्यवस्था करने को कहा है, ताकि बारिश से धान खराब न हो। यह सुनिश्चित करने कहा कि धान का उचित भंडारण किया जाए। ताकि, किसानों की उपज को नुकसान से बचाया जा सके। 
विज्ञापन


किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्र में धान लाने पर धान की ढेरी लगवाई जाए। समिति प्रभारी धान की नमी व गुणवत्ता का माप करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए। खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बारदाने (बोरे) की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाए। केंद्रों पर समय पर बारदाने की आपूर्ति हो, ताकि धान का उठाव सुचारू रूप से हो सके। बैठक में टोकन सूची का सत्यापन, धान भंडारण के लिए जगह की उपलब्धता व राशनकार्ड ई-केवाईसी के प्रगति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed